IPL 2022: तेज गेंदबाज Daniel Sams की परफॉरमेंस से बहुत प्रभावित हैं Shane Bond
मुंबई: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कोच शेन बॉन्ड 2023 के आई.पी.एल. सीजन के लिए कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे हैं। टीम के कई तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है। हालांकि पांच बार का चैंपियन मुंबई इंडियंस टूर्नामैंट से बाहर हो गया है।
शेन बॉन्ड, आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने वीरवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 16 रन देकर तीन विकेट झटके और चार बार की आई.पी.एल. चैंपियन 97 रन पर ऑल आऊट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।