Pratap Bajwa ने किया पंजाब सरकार का घेराव, बोले- दो महीने में ही लिया 8000 करोड़ का कर्ज, क्या यही है बदलाव की राजनीति?
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर से पंजाब सरकार का घेराव किया है। दरअसल बाजवा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दो ही महीने में 8000 करोड़ का कर्ज ले लिया है। क्या यही बदलाव है? उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर लिखा पंजाब में आप सरकार ने सत्ता में रहते हुए महज दो महीने में 8000 करोड़ का कर्ज लिया है। क्या यही बदलाव की राजनीति है जिसका वादा चुनाव से पहले किया गया था?
वहीं प्रताप बाजवा द्वारा साझा की गई खबर के अनुसार पंजाब सरकार ने दो ही महीनों में 8000 करोड़ का कर्ज ले लिया है। पहले महीने में सरकार ने 5500 करोड़ का कर्ज उठाया था, इसके बाद अप्रैल महीने में 1500 करोड़ का कर्ज उठाया था, और मई को 4 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। इसी पर सवाल उठाते हुए प्रताप बाजवा ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं।
AAP Govt in Punjab has taken loan of 8000 crores in just two months of being in power. Is this politics of change which was promised before elections? pic.twitter.com/VqzfvlsTWb
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) May 14, 2022