बरनालाः खेती कानूनों को लेकर किसान पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर संघर्ष कर रहे हैं। किसान संगठनों के अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता, एनआरआई भाई और पंजाबी गायक भी उनका समर्थन कर रहे हैं। पदम विभूषण पुरस्कार सम्मानित राजनीतिक नेता, फौजी खिलाड़ी भी इस सम्मान को कृषि कानून बिलों के विरोध में वापस कर रहे हैं। वही इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने भी अब कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तरफ अपना रुख कर लिया है।
जिला बरनाला के गांव बलोंके के सतनाम सिंह जो इंडिया के लिए इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी रहा उसने आज अपने साथियों के साथ दिल्ली की तरफ किसान संघर्ष में धरना देने का ऐलान किया है। सतनाम सिंह ने कहा कि वह खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक किसान का बेटा भी है। जमीन किसान की मां है। उसे किसानों को वापस की जाए और यह कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों को उनका हक वापिस दिया जाए।