चंडीगढ़ : भारत सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के 15 वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारीयों को पदौन्नत आई.पी.एस. बना दिया गया है। पी.पी.एस. से पदौन्नत कर आई.पी.एस. बनाने की सिनियोरिटी लिस्ट को आज गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
पिछले काफी समय से पी.पी.एस. अधिकारियों की सिनियोरिटी का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चल रहा था। अदालती आदेशों के पश्चात पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारियों की लिस्ट फाईनल कर गृह मंत्रालय को भेजी गई थी, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। जिसमें पंजाब के 17 वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारीयों को पदौन्नत कर आई.पी.एस. बना दिया गया है।
सूची के मुताबिक कुछ अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर पहले से ही आई.पी.एस. रह चुके हैं। अब विभाग से बलजीत सिंह राठौर काे सेवानिवृत्त किया हैं। आज नए बने आई.पी.एस. में राकेश कौशल, राजपाल सिंह संधू, सतिन्द्र सिंह, नरेंद्र भार्गव, हरमनबीर सिंह गिल, मनदीप सिंह, अजय मलूजा, हरचरण सिंह भुल्लर, अश्वनी कपूर, सुखवंत सिंह गिल, जसप्रीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह चौहान, नवीन सैनी, गुरदियाल सिंह, रणजीत सिंह पदौन्नत होकर आई.पी.एस. बन गए हैं।