कुल्लू के काजा में आइस हॉकी का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया है। यहां बने आइस हॉकी रिंक में 165 प्रतिभागियों में से 15 का चयन एडवांस आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है। इनमें 8 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। अब यह दल गुलमर्ग के लिए रवाना हो गया है, जहां नेशनल लेवल के एडवांस आइस हॉकी कैंप में शामिल होंगे। इनके साथ 3 शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि समुद्र तल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित काजा में 24 दिसंबर को बेसिक आइस हॉकी कैंप की शुरुआत हुई थी। इसमें देशभर के 165 खिलाड़ी शामिल हुए। यहां बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए गुलमर्ग में भेजा जाना था, जहां एक जनवरी से एडवांस कोचिंग कैंप होने जा रहा है। मंगलवार को संपन्न हुए काजा के कैंप में इनमें से 15 खिलाड़ियों को गुलमर्ग कैंप के लिए चयनित किया गया है।
ice Hockey , Basic camp